Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    भाजपा सरकार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा – कांग्रेस

    October 27, 2026

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: 3200 करोड़ के कथित घोटाले में 27 हजार पन्नों का चालान, 20 आरोपी और 22 फर्म रडार पर

    October 15, 2026

    *जनता पांच महीने तक नरक झेलती रही, अब जाकर सड़क देखने पहुंचे साहब*

    October 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»*वक्फ का संशोधन मुस्लिमों का विकास करेगा उन्हें विकसित भारत की परिकल्पना के साथ जोड़ेगा-भाजपा* 
    छत्तीसगढ़

    *वक्फ का संशोधन मुस्लिमों का विकास करेगा उन्हें विकसित भारत की परिकल्पना के साथ जोड़ेगा-भाजपा* 

    satya@anjorBy satya@anjorMay 5, 2025
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    *वक्फ का संशोधन मुस्लिमों का विकास करेगा उन्हें विकसित भारत की परिकल्पना के साथ जोड़ेगा-भाजपा*

     

    *वक्फ के नए संशोधन के हिसाब से आदिवासियों की जमीन को वक्फ नहीं किया जा सकता-डॉ. श्री राधा मोहन दास अग्रवाल*

     

    *मोदी जी का विजन है 2047 में भारत को विकसित भारत बनाना और उसके लिए 20 करोड़ मुस्लिमों का विकास भी जरूरी-श्री अग्रवाल*

     

    रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वक्फ बिल जनजागरण अभियान को लेकर महत्वपूर्ण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य 1 से 10 मई तक चलने वाले वक्फ जनजागरण अभियान की रणनीति तय करना था। इसके तहत भाजपा मुस्लिम समाज के बीच जाकर वक्फ संशोधन बिल के फायदे बताएगी और जनजागरूकता फैलाएगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. श्री राधा मोहन दास अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, अभी हमने 12 करोड़ नए सदस्य बनाए हैं लेकिन हम केवल 12 करोड़ सदस्यों की वजह से विश्व का सबसे बड़ा दल नहीं है बल्कि हमारे कार्यकर्ता आत्मा से कार्य करते हैं एक बड़ा लक्ष्य लेकर कार्य करते है इसीलिए है। हमारा दल केवल संख्या बल के आधार पर लोगों की फौज नहीं है बल्कि एक शक्ति है। हम वक्फ बिल में संशोधन लाए तो इसका मतलब ये नहीं कि हम इसके विरोधी है बल्कि हम ही अकेले है जो वक्फ के समर्थक है।

     

    श्री मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान का भारत की चुनावी राजनीति से कोई मतलब नहीं है। कई बार लोग बर्दाश्त नहीं कर पाते कि हम मुस्लिमों के बीच जाकर उनके हित की बात करे। देश की आजादी के समय से उन्हें भड़काया जाता रहा है। मुस्लिम कमजोर रहे ये विपक्षी दल चाहते रहे है ताकि वो उनका चुनावी राजनीति में उपयोग करते रहे कांग्रेस ने इतने लंबे शासन बावजूद उनके लिए कुछ नहीं किया। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में इसका खुलासा भी किया गया। वक्फ की कमाई के बारे में भी इस रिपोर्ट में महत्व्पूर्ण तथ्य लिखे गए है। 6 लाख एकड़ की जमीन से 12 हजार करोड़ की आय सालाना होनी चाहिए थी।उसमें लिखा गया जिन्हें वक्फ की संपत्ति संभालने का जिम्मा मिला उन्होंने लूट मचाई।जमीन को कम किराए में देकर रिश्वत ली जाती रही। वक्फ के भ्रष्टाचार में मुतवल्लियों के साथ साथ वक्फ के पदाधिकारी भी शामिल रहे हैं।

    श्री मोहनदास अग्रवाल ने कहा सच्चर कमिटी ने ये सब ठीक करने की अनुशंसा की, कमाई बढ़ाने की अनुशंसा की और कहा बूढ़े लोगों के इलाज ,अनाथ और विधवाओं के जीवन को बेहतर बनाने इसका उपयोग हो। लेकिन कांग्रेस ने सरकार में रहते इस हेतु ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिसे सच्चर कमिटी ने कहा था बल्कि 2013 में एक संशोधन कर इस लूट को बढ़ाने के प्रावधान किए। वक्फ की जमीनों से 12 हजार करोड़ की आय होती और मुसलमानों का जीवन कितना बेहतर होता।

     

    उन्होंने कहा कि आज लगभग 38 लाख एकड़ जमीन वक्फ के पास है इससे 1 लाख करोड़ की आय होनी चाहिए लेकिन हों रही है 163 करोड़। प्रधानमंत्री मोदी जी का विजन है 2047 में भारत को विकसित भारत बनाना 20 करोड़ मुस्लिमों का विकास भी उसमें शामिल हो। वक्फ का संशोधन मुस्लिमों का विकास करेगा, उन्हें विकसित भारत की परिकल्पना के साथ जोड़ेगा। वक्फ बाय यूजर की जितनी प्रॉपर्टी है जो विवादित नहीं है वो वक्फ की जमीन बनी रहेगी। किसी भी धार्मिक स्थल को छेड़ा नहीं जाएगा इसके लिए लिखित प्रावधान किया गया है। श्री मोहन दास अग्रवाल ने कहा जिन्होंने भी वक्फ की संपतियों को ,गरीब मुसलमानों का हक मारा है एक एक का चुन चुन के इलाज होगा l वक्फ करने की सबसे बड़ी शर्त हैं कि जो संपति दान करने वाला है संपति उसकी खुद की होनी चाहिए। इस प्रावधान का बहुत उल्लंघन हुआ है।

     

     

    *कांग्रेस की सरकार ने वक्फ बोर्ड को तानाशाही शक्तियां प्रदान की हैं-श्री विष्णुदेव साय*

     

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने वक्फ बोर्ड में विसंगतियों को दूर करने के लिए वक्फ संशोधन अधिनियम संसद में पारित किया गया है। इस अधिनियम के पारित होने से न केवल पसमांदा मुसलमान को लाभ मिलेगा, साथ ही मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को भी लाभ मिलेगा। मुस्लिम समुदाय में भी अल्पसंख्यक माने जाने वाले बोहरा जैसे समुदायों को भी इससे लाभ मिलेगा।

    श्री साय ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने वक्फ बोर्ड को ऐसी तानाशाही शक्तियां प्रदान की, जिससे न केवल वक्फ बोर्ड ने अपने दायरे का उल्लंघन करते हुए सरकारी जमीन पर क्लेम कर दिया अपितु मंदिरों की जमीनों पर भी क्लेम किया। ऐसे हजारों मामले पब्लिक डोमेन में है, जिसे सभी जानते हैं। यही नहीं वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम भाइयों की जमीन पर भी दावा ठोक दिया।

     

    *श्री विष्णुदेव साय* ने कहा कि वक्फ बोर्ड की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी का कोई लाभ आम मुसलमान को नहीं मिल पा रहा था। वक्फ की जमीन को कौड़ियों के भाव में लीज में देकर रसूखदार लोगों ने करोड़ों रुपए कमाए लेकिन गरीब मुसलमानों के हिस्से में कुछ नहीं आया। वक्फ की जमीन पर शॉपिंग मॉल तन गई, करोड़ों की जमीन कौड़ियों के भाव में दे दी गई। इसका लाभ किसे मिला, रसूखदारों को, आम मुसलमान के हिस्से में क्या आया निल बटे सन्नाटा। उन्होेंने कहा हमारी सरकार आम मुस्लिमों के साथ खड़ी है, रसूखदारों के साथ नहीं खड़ी है। श्री साय ने कहा कि रायपुर में ही वक्फ बोर्ड ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग किया है। वक्फ बोर्ड की करोड़ों की प्रॉपर्टी का जरा भी लाभ मुस्लिम भाइयों को नहीं मिला।

     

    *कार्यशाला में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शिवरतन शर्मा* ने प्रस्तावना रखते हुए कहा यह वक्फ संशोधन देश के गरीब मुस्लिमों के जीवन में सुधार लाने का कार्य करेगा। जितनी जमीन वक्फ के पास है उस हिसाब से उसका किराया नहीं आता, लूट होती है यह लूट अब रुकेगी।सबका भला होगा। हम हमेशा से जनजागरण करते रहे है यह जनजागरण भी कई भ्रमों को दूर कर तथ्यों को सामने लाएगा।

     

    *उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा* ने कहा समाज में वक्फ का विषय उचित ढंग से जाए इसके लिए आज कार्यशाला रखी गई है। दुनिया में किसी भी देश से ज्यादा मुसलमान भारत में है और सुरक्षित है यहां विरोध भी उचित प्रकिया से होती है। पूरी तरीके से लोकतंत्र का राज है। लेकिन उससे ज्यादा जमीन केवल कुछ वर्षों में हो गई। 90 प्रतिशत से ज्यादा जमीन का पैसा लूटा जा रहा है ऐसे में जनहित में ऐसे संशोधन जरूरी है।

     

    *उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव* ने कहा जब भाजपा सरकार में आती है सरकार में आकर देश और समाज के हित में कार्य करती है एक विजन से कार्य करती है। रिफार्म, ट्रांसफॉर्म और परफार्म ही सरकार का उद्देश्य है पिछले 10 वर्षों में कई रिफार्म हुए जिससे आम लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए ,लोगो को भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधा मिल रही है वक्फ संशोधन उसी दिशा में एक बड़ा काम है। वक्फ की संपत्ति का दुरुपयोग हुआ। आदिवासियों की जमीन पर कब्जा हुआ ,कुछ चुनिंदा लोग वक्फ की जमीन से मजा कर रहे है और जो जरूरतमंद है वो उदास हो कर देख रहा है यह संशोधन इस सब चीजों को ठीक करेगा। गरीबों को उनका हक दिलाएगा। इससे बड़ा क्रांतिकारी निर्णय कोई और नहीं हो सकता।एक एक कार्यकर्ता इसे जनता के बीच जाकर रखे।

     

    *प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय* ने कहा कि भाजपा का इतिहास देखे तो कोई न कोई समाज हित के कार्य पर जनजागरण करती आई है।जनसंघ और जब भाजपा बनी तब से यह कार्य सफलता से चलता आया है। कहा श्री लालकृष्ण आडवाणी जी की रथ यात्रा,370 धारा हटाने का संकल्प इसके प्रमाण है। ये जनजागरण भी एक बड़े लक्ष्य को लेकर है।हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह भी पूरा होगा।आम जनता तक यह विषय जाए यह हमारा संकल्प है और यह पूरा होगा। श्री साय ने कहा कि विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा जनता के बीच रहती है बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कई कार्यक्रम हुए ,वन नेशन वन इलेक्शन पर भी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। वक्फ संशोधन पर भाजपा मुसलमानों के साथ साथ जनजाति और अन्य समाजों के बीच भी जाएगी।

     

    *प्रदेश वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज* ने कहा कि वक्फ दो प्रकार का होता है उसका दुरुपयोग हो रहा है गरीबों का हक उनको नहीं मिल पा रहा है देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री देश के गरीब मुसलमानों को आगे लाना चाहते है पिछड़े मुसलमानों की संख्या 90 प्रतिशत है भारत को विकसित भारत बनाने इन सभी को आगे बढ़ाना भी जरूरी है।छत्तीसगढ़ में भी वक्फ की जमीनों के दुरुपयोग के कारण आमदनी नहीं हो पाती इसकी राशि लगभग 200 करोड़ हो सकती है।

     

    इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,रामू रोहरा ,राम जी भारती सांसद गण विधायकगण ,भाजपा जिला अध्यक्ष, निगम / मंडल/आयोग / बोर्ड के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व प्रदेश भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य,समस्त मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, समस्त जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, जिला समिति वक्फ बिल जनजागरण अभियान के सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने किया।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का मशाल मार्च, गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक गूंजे विरोध के स्वर

    September 18, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.