Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    मितानिन के घर विस्फोटक सामग्री रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    May 14, 2026

    नया रायपुर में आज IPL मैच: RCB vs KKR के लिए ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था जारी, जानिए कौन-सा रास्ता रहेगा बेहतर

    May 13, 2026

    NEET परीक्षा रद्द होने पर केंद्र सरकार पर बरसीं Supriya Shrinate, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल नई दिल्ली।

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»मनोरंजन»रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं, BCCI के इस फैसले से हो गया कन्फर्म
    मनोरंजन

    रोहित शर्मा कहीं नहीं जा रहे हैं, BCCI के इस फैसले से हो गया कन्फर्म

    satya@anjorBy satya@anjorApril 21, 2025Updated:April 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    बीसीसीआई ने आखिरकार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है। इसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, लेकिन देरी से ही सही, लेकिन अब घोषणा हो गई है। इस बीच फिर से बीसीसीआई ने ए प्लस ग्रेड में चार भारतीय खिलाड़ियों को रखा है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल है। बीसीसीआई के इस ऐलान के बाद अब ये भी पक्का सा हो गया है कि रोहित शर्मा फिलहाल तो कहीं नहीं जा रहे हैं।

    मंगल ग्रह पर मिली रहस्यमयी खोपड़ी जैसी चट्टान, NASA के वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

    रोहित शर्मा की टेस्ट में रिटायरमेंट की लग रही थी अटकलें

    भारतीय क्रिकेट टीम जब पिछले साल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी, तब रोहित शर्मा लगातार अपने फार्म से जूझते हुए नजर आए। टीम का भी प्रदर्शन उस सीरीज के दौरान कुछ खास नहीं रहा। हालात यहां तक हो गए थे कि रोहित शर्मा को खुद को आखिरी टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से बाहर करना पड़ा था। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि रोहित शर्मा अब टेस्ट से रिटायरमेंट ले लेंगे। वे टी20 इंटरनेशनल से तो पहले से ही संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। लेकिन अब जो ऐलान बीसीसीआई ने किया है, उससे नहीं लगता कि रोहित शर्मा कहीं जा रहे हैं। जून में जब टीम इंडिया पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएगी तो उसमें भी रोहित शर्मा ही कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

    रोहित शर्मा को दिया गया है ए प्लस ग्रेड

    माना जा रहा है कि बीसीसीआई के आला ​अधिकारियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ऐलान से पहले निश्चित रूप से रोहित शर्मा से बात की होगी और उनकी ​भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना होगा। उसके बाद ही उन्हें ए प्लस का ग्रेड ​दिया गया है। अगर रोहित टेस्ट से संन्यास का मन बना रहे होते तो उन्हें कम से कम ए प्लस का ग्रेड तो नहीं दिया जाता, क्योंकि केवल वनडे के लिए इस ग्रेड को शायद ना दिया जाए।

    अब दिव्यांग पर कमेंट करके फंसे समय रैना, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- “यह बहुत गंभीर मुद्दा है”

    वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे रोहित

    रोहित शर्मा टेस्ट कब तक खेलेंगे, ये तो नहीं पता, लेकिन वे जरूर साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप खेलना चाहते हैं। क्योंकि वे पहले भी कह चुके हैं कि उनके ​लिए असली विश्व कप तो वनडे का ही है, जिसे वे जीतना चाहते हैं। रोहित अब टी20 इंटरनेशनल छोड़ चुके हैं, वे केवल दो महीने के लिए आईपीएल ही खेलते हैं। बाकी अब उनका फोकस वनडे और टेस्ट पर ही रहने वाला है। हालांकि इस वक्त रोहित का फार्म उस तरह का नहीं चल रहा है, जिसके लिए वे जाने और पहचाने जाते हैं। ऐसे में इंग्लैंड सीरीज के दौरान उन पर जरूर नजर रहेगी कि वे कैसा प्रदर्शन करने में कामयाब होते हैं।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    🎉 वार्ड 15 सतनाम चौक में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती 🎉

    April 15, 2026

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025
    Advertisement
    Editors Picks

    🎉 वार्ड 15 सतनाम चौक में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती 🎉

    April 15, 2026

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    पॉवरस्टार पवन सिंह किचन में नूडल्स बनाते हुए नजर आए।

    December 1, 2025
    Latest Posts

    🎉 वार्ड 15 सतनाम चौक में धूमधाम से मनाई गई आंबेडकर जयंती 🎉

    April 15, 2026

    श्रीराम कथा मानस महोत्सव रावांभाठा में भव्य स्वागत की तैयारी, श्रद्धा-भक्ति का बनेगा अद्भुत संगम

    December 30, 2025

    SIR निर्वाचन ड्यूटी के बीच मनाया गया कर्मचारी का जन्मदिवस, निगम टीम ने दिया समर्पण का संदेश

    December 5, 2025

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.