Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    आरोग्यम कार्यक्रम में एनकेडी हॉस्पिटल के चिकित्सकों का सम्मान, स्वास्थ्य मंत्री ने किया सम्मानित | रायपुर

    August 2, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक में बड़ा खुलासा, CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    July 31, 2026

    लोकसभा से पास हुआ ‘वंदे मातरम्’ बिल, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»राजनीति»छत्तीसगढ़»BJP विधायक का कांग्रेस पर हमला, भूपेश बघेल ने दिया तीखा पलटवार
    छत्तीसगढ़

    BJP विधायक का कांग्रेस पर हमला, भूपेश बघेल ने दिया तीखा पलटवार

    satya@anjorBy satya@anjorApril 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने जहां कांग्रेस के प्रदर्शन को “ज़िंदा रहने की कोशिश” बताया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चंद्राकर को “दूध में पड़ी मक्खी” करार दिया।

    Neeraj Chopra: अब इस टूर्नामेंट में खेलेंगे नीरज चोपड़ा, 90 मीटर के पार थ्रो फेंकने का होगा टारगेट

    अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदर्शन को महज एक ‘राजनीतिक नौटंकी’ करार देते हुए कहा, “कांग्रेस को ज़िंदा रहना और ज़िंदा दिखना भी है, इसके लिए ये सब उपक्रम हैं। मेरी सहानुभूति कांग्रेस की कोशिशों के साथ है। विपक्ष की भूमिका निभाते रहें।”

    उन्होंने प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की गैरहाज़िरी पर भी सवाल उठाया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भुवनेश्वर दौरे का ज़िक्र करते हुए कहा, “जिन्हें आप बड़े नेता मानते हैं, वो हैं ही नहीं। परिवारवादी पार्टियों में मुखिया ही नेता होते हैं, जननेता कोई नहीं।”

    संविधान बचाओ अभियान पर चंद्राकर ने कांग्रेस से पूछा, “अपने कार्यकाल में कितनी बार संविधान में संशोधन किया? आपातकाल किसने लगाया? मानव अधिकारों को सस्पेंड किसने किया? अंबेडकर जी के प्रति अचानक उमड़ा प्रेम क्यों?”

    जन जागरण अभियान और वक्फ बोर्ड संशोधन पर उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जब भी देश में कोई नवाचार होता है, कुछ लोग ‘भेड़िया आया भेड़िया’ चिल्लाने लगते हैं। कांग्रेस का एजेंडा राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, जबकि नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है विकसित भारत।”

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजय चंद्राकर के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “अजय चंद्राकर पार्टी में दूध में पड़ी मक्खी की तरह हो गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की आस लगाए बैठे थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें साइडलाइन कर दिया है। पहले अपने आसपास देख लें, फिर कांग्रेस पर टिप्पणी करें।”

    CM साय को आदिवासियों को ‘सबसे बड़ा हिंदू’ बताए जाने पर घेरा

    सीएम विष्णु देवसाय द्वारा आदिवासियों को ‘सबसे बड़ा हिंदू’ बताए जाने पर भूपेश बघेल ने उन्हें संविधान पढ़ने की नसीहत दी। पूर्व सीएम ने कहा “आदिवासी को हिंदू बताने से उनका आरक्षण खत्म हो जाएगा। ये उनकी पहचान और अधिकारों पर सीधा हमला है। मुख्यमंत्री को ऐसे गैरजिम्मेदार बयान नहीं देने चाहिए।”

    उपराष्ट्रपति के बयान पर भी उठाए सवाल

    बता दें कि उपराष्ट्रपति धनखड़ ने न्यायपालिका की ओर से राष्ट्रपति के निर्णय लेने के लिए समयसीमा निर्धारित करने और ‘सुपर संसद’ के रूप में कार्य करने को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने गुरुवार को कहा था कि सुप्रीम कोर्ट लोकतांत्रिक ताकतों पर ‘परमाणु मिसाइल’ नहीं दाग सकता।

    उपराष्ट्रपति की इस टिप्पणी को लेकर पूर्व CM बघेल ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का फैसला विधायिका की गरिमा को बढ़ाता है। राज्य में कई बिल राज्यपाल के पास लंबित हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद राज्यपाल उन्हें मंजूरी नहीं दे रहे। फिर उपराष्ट्रपति को इस पर आपत्ति क्यों हो रही है?”

    कांग्रेस जनता के पक्ष में कर रही प्रदर्शन

    कांग्रेस के मुख्यमंत्री निवास घेराव प्रदर्शन को बघेल ने जनहित में जरूरी बताया। “प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। भाजपा के खुद के नेता पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सरकार खुद मान रही है कि हालात उनके कंट्रोल में नहीं हैं। इसलिए कांग्रेस जनता के पक्ष में यह प्रदर्शन कर रही है।”

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    रायपुर के उरला स्थित 3D Innovation फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    July 8, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    रायपुर के उरला स्थित 3D Innovation फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    July 8, 2026

    शास्त्री मार्केट में नाप-तौल विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 दुकानदारों पर 20 हजार रुपये का जुर्माना

    June 20, 2026
    Latest Posts

    बीरगांव में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर निगम की सख्ती, विशेष अभियान में ₹3,400 का जुर्माना वसूला

    July 22, 2026

    जांजगीर की बेटी पीहू सिंघानिया ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में NEET और JEE दोनों परीक्षाओं में हासिल की शानदार सफलता

    July 21, 2026

    रायपुर के उरला स्थित 3D Innovation फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत

    July 8, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.