बीरगांव।

मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना अंतर्गत बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर आज महापौर नंदलाल देवांगन ने विभिन्न कार्यस्थलों का निरीक्षण किया।

 

लोक निर्माण विभाग के प्रभारी इकराम अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत नगर पालिक निगम बीरगांव को कुल 26 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

 

इस राशि में उरला-सरोरा मार्ग के अंतर्गत शनि मंदिर से उरला राजेन्द्र नगर के पास कन्हेरा मोड़ तक सड़क निर्माण हेतु 17 करोड़ रुपये, तथा बीरगांव नाला निर्माण के लिए 7 करोड़ रुपये शामिल हैं।

 

इसके अतिरिक्त अधोसंरचना मद अंतर्गत अछोली क्षेत्र में बंधवा तालाब से नाला तक पार सड़क चौड़ीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर नंदलाल देवांगन ने संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द प्रारंभ करने एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद उरला मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी और जनता को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा।

 

लोक निर्माण प्रभारी इकराम अहमद ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होते ही बीरगांव नगर निगम क्षेत्र के नागरिकों को विकास की नई सौगात मिलेगी।

Share.
Exit mobile version