रायपुर। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, महिलाओं की सुरक्षा, पेपर लीक एवं छात्रों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेमन के नेतृत्व में गांधी मैदान से राजीव गांधी चौक तक पैदल मशाल मार्च निकाला गया।
मशाल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। हाथों में मशाल लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर एवं पूर्व सभापति श्री प्रमोद दुबे, रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, रायपुर ग्रामीण के जनसेवक श्री पंकज शर्मा, पूर्व MIC सदस्य पूर्व MIC सदस्य श्री देवेंद्र यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ओबीसी कांग्रेस ने भी दर्ज कराया विरोध
मशाल मार्च में रायपुर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सेन अपनी टीम के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया।
UPI शुल्क का मुद्दा भी उठा
कार्यक्रम के दौरान डिजिटल भुगतान से जुड़ी UPI MDR व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए। रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता श्री पंकज शर्मा ने कहा कि डिजिटल भुगतान से जुड़ी किसी भी नई व्यवस्था में आम जनता और छोटे व्यापारियों के हितों की सुरक्षा के साथ-साथ पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि डिजिटल लेन-देन आज आम नागरिकों और व्यापारियों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है, ऐसे में इससे जुड़ी किसी भी व्यवस्था का सीधा प्रभाव आम जनता और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। इसलिए व्यवस्था में पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों का ध्यान रखा जाना आवश्यक है।
मशाल मार्च के माध्यम से कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, महिला सुरक्षा, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों सहित विभिन्न जनहित के विषयों को प्रमुखता से उठाया।
