Close Menu
Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    What's Hot

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    🏥 करोड़ों खर्च, भवन तैयार… फिर भी मरीजों का इंतजार! बिरगांव के हमर क्लीनिक कब शुरू होंगे?

    September 5, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Satya Ke Anjor
    • होम
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • राष्टीय
    • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • अंतर्राष्टीय
    • खेल
    • राजनीति
    Satya Ke AnjorSatya Ke Anjor
    Home»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए CM साय ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की; कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए CM साय ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की; कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई

    https://satyakeanjor.com/?p=79665
    satya@anjorBy satya@anjorNovember 24, 2025Updated:November 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चिराग पासवान से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े अनेक जनहित विषयों पर रचनात्मक और सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने विशेष रूप से राज्य में खाद्य सुरक्षा, कृषि-आधारित उद्योगों और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया।

    मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (NIFTEM) संस्थान की स्थापना छत्तीसगढ़ में की जाए, ताकि राज्य के युवाओं को आधुनिक खाद्य तकनीक, उद्यमिता तथा नए रोजगारों से संबंधित उच्चस्तरीय प्रशिक्षण का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कृषि दृष्टि से छत्तीसगढ़ एक मजबूत राज्य है और यहां ऐसे संस्थान से हजारों छात्रों, किसानों तथा खाद्य-आधारित उद्यमों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस प्रस्ताव को अत्यंत सकारात्मक रूप से लेते हुए कहा कि वे इस विषय पर हर संभव सहयोग देंगे और इसे गंभीरता से विचार में लेंगे।

    रायपुर में वर्ल्ड फूड इंडिया का रीजनल समिट कराने का किया आग्रह

    मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह भी अनुरोध किया कि वर्ल्ड फूड इंडिया के रीजनल समिट का आयोजन रायपुर में किया जाए। उन्होंने कहा कि रायपुर की समृद्ध खाद्य परंपरा, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी और विविधता ऐसे आयोजन के लिए आदर्श गंतव्य बनाती है। यह फेस्टिवल क्षेत्रीय पाक-परंपराओं को वैश्विक पहचान देगा और नए खाद्य-आधारित उद्यमों के लिए बड़े अवसर उत्पन्न करेगा। सीएम साय ने कहा कि यह आयोजन दिल्ली के वर्ल्ड फूड इंडिया अथवा गुवाहाटी के नॉर्थ ईस्ट फूड फेस्ट की तर्ज पर हर दो वर्ष में आयोजित किया जाए।

    प्रदेश में फूड इर्रेडिएशन यूनिट के लिए केंद्र से मांगा सहयोग

    मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ में खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए फूड टेस्टिंग लैब तथा खाद्य उत्पादों को सुरक्षित रखने के लिए फूड इर्रेडिएशन यूनिट स्थापित की जानी है, जिनके लिए राज्य केंद्र से सहयोग चाहता है। उन्होंने कहा कि धान तथा फल–सब्जी आधारित उद्योगों में बड़े निवेशकों की भागीदारी बढ़ने से किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को व्यापक गति मिलेगी। साय ने जानकारी दी कि राज्य की नई औद्योगिक नीति में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को विशेष महत्व दिया गया है और निवेशकों को अनेक अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। इसी के अंतर्गत Drools कंपनी द्वारा छत्तीसगढ़ में ₹1,000 करोड़ का निवेश किया जा रहा है, जिससे लगभग 3,000 लोगों को रोजगार मिलेगा और इसका लाभ ग्रामीण व आदिवासी समुदायों तक पहुंचेगा।

    राइस ब्रान ऑयल हब के रूप में विकसित होगा छत्तीसगढ़सीएम ने यह भी कहा कि राज्य का लक्ष्य छत्तीसगढ़ को राइस ब्रान ऑयल हब के रूप में विकसित करना है, जिससे तेल आयात पर निर्भरता कम होगी और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के राष्ट्रीय लक्ष्य को सुदृढ़ समर्थन मिलेगा। आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ और विकसित भारत 2047 का सपना इन्हीं प्रयासों के माध्यम से साकार होगा। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत एवं इन्वेस्टमेंट कमिश्नर रितु सेन उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link
    satya@anjor
    • Website

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Advertisement
    Editors Picks

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    धनेली–गिरौद मार्ग पर गड्ढों से ग्रामीण परेशान, बारिश में बढ़ी आवागमन की मुश्किल

    August 27, 2026
    Latest Posts

    स्वच्छता ही सेवा: बीरगांव आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा ने गणेश समितियों की ली बैठक, स्वच्छ-सुरक्षित उत्सव का किया आह्वान

    September 11, 2026

    आजाद नगर में धूमधाम से मनाई गई परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती

    September 5, 2026

    बिरगांव के बाद उरकुरा में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की ओर बड़ा कदम, ₹7.82 करोड़ की लागत से बनी पानी टंकी

    August 28, 2026

    सत्य के अंजर एक स्वतंत्र और निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को सटीक और जिम्मेदाराना तरीके से आप तक पहुँचाता है। हमारा लक्ष्य है– सही खबर, सही समय पर।
    We're social. Connect with us:

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Contact Info

    Toman Das Banjare
    Chief Editor

    Address : Rawabhantha, WN 15, Birgaon, Raipur, C.G. 492001
    Mob. : 7974174059

    Official Email : satyakeanjor@gmail.com

    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    © 2026 Satya ke Anjor. Designed by Nimble Technology.
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.