पंथी नृत्य ने बांधा समां, समाजजनों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा; श्रीमती फूलमणी सोनवानी का हुआ भव्य सम्मान
बिरगांव। परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आजाद नगर, रावाभाठा में समस्त सतनामी समाज की ओर से भव्य एवं श्रद्धापूर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान गुरु बालकदास जी के जयकारों और भक्ति भाव से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण पंथी नृत्य की मनमोहक एवं पारंपरिक प्रस्तुति रही। कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पारंपरिक वेशभूषा, लोक संस्कृति और भक्ति भाव से सजी पंथी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक रंग भर दिया।
श्रीमती फूलमणी सोनवानी का हुआ भव्य स्वागत
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती फूलमणी सोनवानी जी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा भाजपा की गरिमामयी उपस्थिति रही। समाजजनों द्वारा उनका गज माला पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त समाज को राजा गुरु बालकदास जी की जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।
संपादक टोमन दास बंजारे एवं सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ सोनवानी की विशेष उपस्थिति
जयंती समारोह में श्री टोमन दास बंजारे, संपादक ‘सत्य के अंजोर न्यूज’ एवं ब्यूरो चीफ ‘छत्तीसगढ़ वंदनीय लोकहित दैनिक अख़बार’ को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए समाजजनों को गुरु बालकदास जी की जयंती की शुभकामनाएं दीं।
उनके साथ वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री विश्वनाथ सोनवानी जी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और समाज के इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।
मंच से दैनिक अख़बार की प्रथम प्रति सप्रेम भेंट
कार्यक्रम के दौरान ‘छत्तीसगढ़ वंदनीय लोकहित दैनिक अख़बार’ की प्रथम प्रति मंच के माध्यम से श्रीमती फूलमणी सोनवानी जी एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विश्वनाथ सोनवानी जी को सप्रेम भेंट की गई। इस अवसर को उपस्थित समाजजनों ने विशेष रूप से सराहा।
अख़बार की प्रथम प्रति का मंच से सप्रेम भेंट किया जाना स्थानीय समाज, सामाजिक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं यादगार पहल के रूप में देखा गया।
गुरु बालकदास जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों ने परम पूज्य राजा गुरु बालकदास जी से प्रार्थना की कि उनका आशीर्वाद समस्त मानव समाज पर सदैव बना रहे। साथ ही समाज में प्रेम, समानता, भाईचारा, सामाजिक एकता और सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत हो।
आजाद नगर का पूरा वातावरण गुरु बालकदास जी के जयकारों, पंथी नृत्य और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया। समाजजनों ने एकजुट होकर जयंती समारोह को भव्य एवं यादगार स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में सहयोगी एवं पदाधिकारी
संरक्षक: धनिराम चेलक
व्यवस्थापक: हरिराम महलांग
अध्यक्ष: डी.पी. रात्रे
उपाध्यक्ष: नामदास टंडन
सचिव: मोहन कुर्रे
सचिव: एस.आर. नवरंग
कोषाध्यक्ष: लोमन भारती
विनीत: समस्त सतनामी समाज, आजाद नगर, रावाभाठा।
