धनेली। ग्राम पंचायत धनेली से गिरौद जाने वाले मार्ग पहाड़ी पारा, जिसे विधानसभा रोड/बलौदाबाजार मार्ग के नाम से भी जाना जाता है, की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की यह स्थिति करीब दो महीने से बनी हुई है। हालात इतने खराब हैं कि भारी वाहनों के साथ-साथ छोटे वाहन भी गड्ढों में फंस रहे हैं। रोजाना इस मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को दुर्घटना की आशंका के बीच सफर करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने PWD विभाग, संबंधित सड़क/हाईवे प्रबंधन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि बारिश के दौरान तत्काल गड्ढों की मरम्मत कर मुरुम और गिट्टी की व्यवस्था की जाए, ताकि मार्ग को आवागमन योग्य बनाया जा सके। साथ ही सड़क का स्थायी और गुणवत्तापूर्ण सुधार कराने की भी मांग की गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में संबंधित विभाग और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
ग्राम पंचायत धनेली
