बिरगांव: 2.57 करोड़ से होगा मोती सागर तालाब का सौंदर्यीकरण, आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
बिरगांव। नगर निगम बिरगांव के वार्ड क्रमांक 32 स्थित मोती सागर तालाब में लगभग 2 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से चल रहे सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का गुरुवार को निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा गया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए।
1.दो चरणों में हो रहा विकास कार्य
2.फेज-01 के अंतर्गत:
3.सीसी रोड एवं नाली निर्माण
4.पचरी एवं पाथवे निर्माण
5.बाउंड्री वॉल एवं रेलिंग
6.आरसीसी बेंच
7.आउट गेट निर्माण
फेज-02 में विकसित होंगी आधुनिक सुविधाएं:
A.लाइटिंग पोल
B.टॉयलेट एवं यूरिन ब्लॉक
C.हाई मास्ट लाइट
D.भव्य प्रवेश द्वार
E. किड्स प्ले एरिया
F. आरसीसी सीटिंग व्यवस्था
G.फ्लैग स्टैंड
H. पार्किंग सुविधा
नगर निगम के अनुसार सभी कार्य पूर्ण होने के बाद मोती सागर तालाब क्षेत्र एक स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा। इससे क्षेत्रवासियों को सैर-सपाटे, मनोरंजन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
