वार्ड 15 में बहुप्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। वार्ड के पार्षद डॉ. एस आर पात्रे के विशेष प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, रेवा राम धीवर के घर से फुलवारी चौक तक, लेखराम साहू के घर से भुरू बंजारे के घर तक एवं रायल सेलून के आसपास की सड़क पर सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। लंबे समय से खराब सड़क और बरसात के दौरान कीचड़ की समस्या से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है।

स्थानीय रहवासियों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण आवागमन में काफी परेशानी होती थी। खासकर बारिश के दिनों में क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब सड़क निर्माण शुरू होने से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य के लिए पार्षद डॉ. एस आर पात्रे का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में वार्ड में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सड़क निर्माण से क्षेत्र की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share.
Exit mobile version