रायपुर, 19 मई 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कियामुख्यमंत्री श्री साय ने उन्हें राजकीय गमछा भेंट कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप सम्मानित किया।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक का आयोजन आज बस्तर में किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और प्रशासनिक विषयों पर व्यापक चर्चा होगी।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के बीच समसामयिक मुद्दों, राज्यों के बीच आपसी समन्वय तथा क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सुशासन, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

यह बैठक क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और राज्यों के बीच बेहतर प्रशासनिक तालमेल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Share.
Exit mobile version