बीरगांवनगर निगम क्षेत्र में कार्यरत मितानिन बहनों ने आज महापौर नंदलाल देवांगन के निवास पहुंचकर उनका आभार व्यक्त किया। एमआईसी सदस्य इकराम अहमद के नेतृत्व में पहुंची मितानिन बहनों ने गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

दरअसल, हाल ही में निगम की सामान्य सभा की बैठक में महापौर नंदलाल देवांगन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों और स्वच्छता दीदियों के लिए प्रोत्साहन राशि 1500 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। इस निर्णय से निगम क्षेत्र की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुलाकात के दौरान मितानिन बहनों ने कहा कि यह निर्णय उनके कार्यों के सम्मान और प्रोत्साहन का प्रतीक है। वहीं, इकराम अहमद ने बताया कि निगम प्रशासन लगातार जमीनी स्तर पर काम करने वाली महिलाओं के हित में फैसले ले रहा है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मितानिन बहनें उपस्थित रहीं, जिनके चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

Share.
Exit mobile version