बोहरही धाम | 28 मार्च 2026 ! भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार बोहरही धाम मंडल में 29 एवं 30 मार्च 2026 को दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026” का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यक्रम संगठनात्मक मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण महाअभियान में मंडल के समस्त पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक सहित बूथ सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है।

📌 कार्यक्रम का समय-सारणी:

सुबह 9:30 बजे – ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

सुबह 10:30 बजे – ध्वजारोहण

सुबह 10:50 बजे – राष्ट्रगान

सुबह 11:00 बजे – “मन की बात” कार्यक्रम

(सम्माननीय अशोक बजाज जी के साथ)

📍 स्थान: मंगल भवन, टांडा

📍 मंडल: बोहरही धाम

💰 पंजीयन एवं अन्य जानकारी:

प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रत्येक सदस्य को सरल ऐप के माध्यम से ₹100 का ऑनलाइन पंजीयन शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा, जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली में देय रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले सभी सदस्यों को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय, दिल्ली से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

✍️ आयोजक:

हरिशंकर वर्मा – मंडल अध्यक्ष

अशोक साहू / रूखमणि शिवारे – मंडल महामंत्री

भारतीय जनता पार्टी, मंडल बोहरही धाम

Share.
Exit mobile version