बिरगांव। पेट्रोल और डीज़ल पर 10-10 रुपये टैक्स घटाने की सरकारी घोषणा पर पार्षद इकराम अहमद ने सवाल उठाते हुए कहा है कि यह फैसला केवल दिखावटी है और आम जनता को इससे कोई ठोस राहत नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि आज भी लोग महंगे पेट्रोल-डीज़ल की मार झेल रहे हैं। सरकार अंतरराष्ट्रीय बाज़ार, राज्य कर और अन्य शुल्कों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी से बचती नजर आ रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
इकराम अहमद ने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में आंकड़ों का खेल खेलकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अब आम नागरिक सिर्फ घोषणाओं से संतुष्ट नहीं है, बल्कि उसे वास्तविक राहत और पारदर्शिता की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सरकार को सिर्फ घोषणाएं करने के बजाय ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि आम जनता को वास्तविक लाभ मिल सके।
👉 अंत में उन्होंने जनता की भावना को सामने रखते हुए सवाल किया—
“आखिर राहत कहां है..?”
