रायपुर15 मार्च विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की रायपुर जिला इकाई द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए संगठन द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में डी पी शर्मा अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग रायपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ आयोग के सदस्य श्री अनिल अग्निहोत्री भी विशेष रूप से शामिल हुए। आयोजन के दौरान संगठन की ओर से अतिथियों का सम्मान किया गया और उपभोक्ता अधिकारों की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री खुलेश वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन रायपुर जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश वर्मा के नेतृत्व में किया गया, जिसमें जिला उपाध्यक्ष श्री टोमन दास बंजारे, महासचिव श्री मति मंजू जायसवाल सहित रायपुर जिला इकाई के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, शिकायतों के समाधान और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही सशक्त समाज की पहचान है और ऐसे आयोजनों से आम लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिलती है।

इस आयोजन के प्रेरणा स्रोत आदरणीय हरिशंकर शुक्ल राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय , राष्ट्रीय महासचिव श्री चितरंजन कुमार पर्वत एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शैलेश चौधरी रहे, जिनके मार्गदर्शन में संगठन लगातार उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों और सदस्यों ने उपभोक्ता जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share.
Exit mobile version