रायपुररायपुर कमिश्नरेट के डीसीपी नॉर्थ क्षेत्र अंतर्गत थाना उरला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाजार में गुम हुए 6 वर्षीय नाबालिग बालक को चंद घंटों के भीतर तलाश कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 को थाना उरला क्षेत्र के बिरगांव बाजार में एक 6 वर्षीय बालक अपने परिजनों से बिछड़कर गुम हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही थाना उरला पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और उनके निर्देश पर बालक की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने गुमशुदा बालक के परिजनों से विस्तृत जानकारी जुटाई और आसपास के क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग करते हुए बाजार में खोजबीन शुरू की। त्वरित कार्रवाई के चलते पुलिस ने कुछ ही समय में नाबालिग बालक सिद्धार्थ सिसोदिया (06 वर्ष), पिता मुकेश सिसोदिया, निवासी कैलाश नगर बिरगांव, थाना उरला रायपुर को सुरक्षित ढूंढ निकाला।

इसके बाद पुलिस ने बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने उरला पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।

यह कार्रवाई रायपुर पुलिस की सतर्कता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Share.
Exit mobile version