रायपुररावाभाठा वार्ड क्रमांक 15 में इस बार होली का पर्व खास अंदाज में मनाया गया। बंजारे फैमिली के चार भाइयों का यह परिवार हर साल की तरह इस बार भी सभी त्योहारों को एकजुट होकर मनाने की अपनी परंपरा निभाते नजर आया।

इस वर्ष होली को यादगार बनाने के लिए पूरे परिवार ने एक ही रंग की होली टी-शर्ट पहनकर एकता और भाईचारे का संदेश दिया। परिवार के सदस्य और बच्चे होली के गीतों पर नाचते-गाते और रंग-गुलाल उड़ाते हुए जमकर मस्ती करते नजर आए।

घर के आंगन में रंगों की खुशबू, बच्चों की खिलखिलाहट और संगीत की धुनों के बीच पूरे परिवार ने होली पर्व को बेहद शानदार और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक होते हैं, इसलिए सभी भाई हर पर्व को एक साथ मिलजुलकर मनाते हैं।

रावाभाठा वार्ड 15 में बंजारे फैमिली की यह अनोखी होली आसपास के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसने समाज को एकता और प्रेम का सुंदर संदेश दिया।

Share.
Exit mobile version