बिरगांवबिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र में बी.पी.एल. राशन कार्ड निरस्तीकरण और नए कार्ड जारी नहीं होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने जोरदार आवाज उठाई है। छाया विधायक पंकज शर्मा के नेतृत्व में बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

एम.आई.सी. सदस्य इकराम अहमद ने बताया कि निगम क्षेत्र में अनेक उद्योग स्थापित हैं, जहां गरीब एवं मजदूर वर्ग दैनिक वेतन और अल्प वेतन पर कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे श्रमिकों के बी.पी.एल. राशन कार्ड बिना पूर्व सूचना के निरस्त कर दिए गए हैं। साथ ही पिछले दो वर्षों से नए बी.पी.एल. कार्ड बनाए ही नहीं जा रहे हैं।

गरीब परिवारों पर आर्थिक मार

नेताओं का कहना है कि मजदूरी के अतिरिक्त आय का अन्य कोई साधन नहीं होने के कारण इन परिवारों को बाजार दर पर राशन खरीदना पड़ रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और मानसिक परेशानियां बढ़ी हैं।

15 दिन का अल्टीमेटम

छाया विधायक पंकज शर्मा ने आयुक्त से मांग की कि 15 दिनों के भीतर निरस्त बी.पी.एल. कार्ड पुनः जारी किए जाएं और पात्र हितग्राहियों के नए कार्ड बनाए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित

इस दौरान बिरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी, एम.आई.सी. सदस्य इकराम अहमद, मंडल अध्यक्ष बाबा खान, ज्वाला गोस्वामी, पुष्प लता वैष्णव, अविनाश निहाल, पूर्व पार्षद मुकेश तिवारी, रितेश सिंह, बैसाखू सागर, चंदन पाल, रानी गोस्वामी, दिलदार, सरोज कुर्रे, रोशन वर्मा, रोशन यादव, जिया फारुकी, शिव साहू, पिनकेश्वर बंदे, प्रीत राम, महेश राजभर, सुनील राजभर, चंदन कुशवाहा, सतीश पांडे, राकेश पाल, पूजा जांगड़े सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि गरीब एवं मजदूर वर्ग के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी और जरूरत पड़ी तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

Share.
Exit mobile version