10 अवैध ईंट भट्ठों पर संयुक्त कार्रवाई, भट्ठे जब्त

धरसीवां | शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत तहसील धरसीवां के ग्राम निमोरा में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा प्रहार किया है। राजस्व विभाग, खनिज विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अवैध रूप से संचालित ईंट भट्ठों को जब्त किया।

इस प्रभावी कार्यवाही का नेतृत्व धरसीवां तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे जी ने किया। टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अवैध ईंट भट्ठों की जांच की गई, जिनके पास आवश्यक अनुमति व वैधानिक दस्तावेज नहीं पाए गए। तत्पश्चात नियमानुसार जब्ती की कार्यवाही की गई।

प्रशासन की इस सख्त पहल से क्षेत्र में अवैध खनन, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों एवं नियमविरुद्ध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध कार्यों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की तत्परता की सराहना की है और इसे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताया है।

Share.
Exit mobile version