रायपुर | 01 फरवरी 2026 |केंद्रीय बजट 2026-27 के पेश होने के बाद इसे लेकर देशभर में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसी क्रम में विधायक अनुज शर्मा ने बजट को “ऐतिहासिक, दूरदर्शी और अपार अवसरों का राजमार्ग” बताते हुए कहा कि यह बजट आज के सपनों को साकार करने के साथ-साथ भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को सशक्त करता है।
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों से प्रेरित है—
▶ आर्थिक वृद्धि को तेज करना,
▶ आम नागरिकों की आकांक्षाओं को पूरा कर उनकी क्षमता का निर्माण करना,
▶ और सबका साथ–सबका विकास के विज़न को मजबूत करना।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बजट 2026, 2047 तक ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
🚀 2047 तक विकसित भारत की उड़ान का रोडमैप
अनुज शर्मा ने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं है, बल्कि 2047 तक विकसित भारत की ऊंची उड़ान का आधार है। यह आज की आकांक्षाओं को वास्तविकता में बदलने का स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत करता है।
उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने वाला एक समावेशी और जनकल्याणकारी दस्तावेज है, जिसमें गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है।
📌 बजट 2026 की प्रमुख ऐतिहासिक घोषणाएं
🔹 देशभर में 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा
🔹 17 कैंसर दवाओं और 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाओं पर बेसिक कस्टम ड्यूटी समाप्त
🔹 रक्षा बजट बढ़ाकर 7.8 लाख करोड़ रुपये, सेना के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर
🔹 डिजिटल इंडिया और आधुनिक कृषि पद्धतियों को मिलेगा नया प्रोत्साहन
🔹 काजू, नारियल, अखरोट एवं औषधीय खेती को बढ़ावा देने नई योजनाएं
🔹 तेंदूपत्ता पर TCS दर 5% से घटाकर 2%, संग्राहकों को सीधा लाभ
🔹 इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर सेक्टर को बढ़ावा, लिथियम-आयन बैटरी और सोलर उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती
उन्होंने कहा कि टैक्स का बोझ कम होने से आम नागरिकों के हाथ में अधिक शुद्ध आय (Net Income) बचेगी, जिससे अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
🌱 छत्तीसगढ़ के लिए विकास के नए द्वार
विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में विकास की नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा और आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करेगा। यह बजट 140 करोड़ भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है।
अंत में उन्होंने छत्तीसगढ़ की समस्त जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति इस दूरदर्शी और जनहितकारी बजट के लिए हृदय से आभार एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
🔥 केंद्रीय बजट 2026: ‘विकसित भारत’ की नींव रखने वाला ऐतिहासिक बजट – विधायक अनुज शर्मा
https://satyakeanjor.com/?p=79665
