धरसींवा | शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम

धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दोन्देकला में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शासकीय हाई स्कूल के नवीन भवन निर्माण कार्य का विधिविधान से भूमिपूजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित हुआ, जिससे बच्चों और ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ₹75.23 लाख की लागत से इस नए हाई स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा। विधायक अनुज शर्मा ने पूरे मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।

भूमिपूजन उपरांत आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी विधायक ने मुक्त कंठ से सराहना करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

🗣️ छात्रों को प्रेरित करते हुए बोले विधायक अनुज शर्मा

अपने संबोधन में विधायक अनुज शर्मा ने कहा—

“आज दोन्देकला के लिए दोहरा उत्सव है। एक ओर हम बच्चों की प्रतिभा का जश्न मना रहे हैं, तो दूसरी ओर ₹75.23 लाख की लागत से बनने वाले आधुनिक हाई स्कूल भवन की नींव रख रहे हैं।

सरकार ईंट-पत्थर का भवन दे सकती है, लेकिन उसे ‘विद्या का मंदिर’ आप अपनी मेहनत से बनाएंगे। यह राशि सिर्फ बजट नहीं, बल्कि आपके भविष्य में किया गया निवेश है।”

उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि सरकारी स्कूल या छोटे गांव की सोच कभी सीमित नहीं होनी चाहिए, क्योंकि आसमान छूने वाले लोग अक्सर जमीन से ही उठते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनना है।

विधायक ने शिक्षकों से बच्चों में आत्मविश्वास जगाने और अभिभावकों से बेटियों को बराबर अवसर देने की अपील की।

👥 कार्यक्रम में रहे ये प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर दिनेश खूटे, अरविंद सिंह ठाकुर, शंकर वर्मा, वर्मा, रामखिलावन वर्मा, श्यामलाल वर्मा, तिहारु राम सिंहा, बिंदा देवहरे, चंद्रशेखर वर्मा, अजीत वर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षकगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share.
Exit mobile version