तहसील साहू संघ बिरगांव के तत्वावधान में मजदूर नगर सरोरा में भव्य आयोजन

बीरगांव। तहसील साहू संघ बिरगांव के तत्वावधान में दिनांक 18 जनवरी 2026 को ग्राम इकाई मजदूर नगर सरोरा, बाजार चौक में युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में तहसील साहू संघ के समस्त पदाधिकारी, उत्तर परिक्षेत्र बीरगांव, दक्षिण परिक्षेत्र बीरगांव, उरला परिक्षेत्र साहू संघ एवं सरोरा परिक्षेत्र साहू संघ के सभी इकाई पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम में ग्रामीण इकाई मजदूर नगर सरोरा के समस्त स्वजातीय नगरवासी हजारों की संख्या में उपस्थित रहे। समाज के युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सम्मेलन में लगभग 33 युवतियों एवं 28 युवकों ने समाज के समक्ष अपना परिचय प्रस्तुत किया, जिसमें 3 युवक-युवतियों के रिश्ते तय होने पर उपस्थित समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया।

ग्रामीण इकाई मजदूर नगर सरोरा के संरक्षक श्री राजेंद्र साहू ने इसे मजदूर नगर साहू समाज की एक बड़ी सामाजिक उपलब्धि बताया और आयोजन की सराहना की।

समाज को संगठित रहने का आह्वान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री बेदराम साहू (पार्षद, वार्ड क्रमांक 05 उरला) ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग पहुंचाने के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर समाज में नए विचार रखें और समाज को और अधिक उन्नत बनाएं।

उन्होंने साहू समाज को संतों और भक्तों का समाज बताते हुए कहा कि हमारे पूर्वजों ने हमेशा भक्ति का मार्ग दिखाया है, उसी मार्ग पर चलते हुए समाज को नशामुक्त बनाने की आवश्यकता है। नशे के कारण कई परिवार आर्थिक व मानसिक रूप से कमजोर हो जाते हैं और बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर लेते हैं, जिससे परिवार बिखर जाता है।

09 फरवरी को आदर्श विवाह में शामिल होने का आमंत्रण

कार्यक्रम के दौरान आगामी 09 फरवरी को आयोजित होने वाले आदर्श विवाह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का समाजजनों से आग्रह किया गया।

इस अवसर पर पार्षद वार्ड क्रमांक 20 श्रीमती सकुन डेविड साहू बीरगांव, दक्षिण परिक्षेत्र अध्यक्ष साहू, उपाध्यक्ष जीवन साहू, कोषाध्यक्ष संतुराम साहू, शेखूराम साहू, रामपाल साहू, नानकचंद साहू, राधिका साहू, प्रभा साहू, मीना साहू, लोकनाथ साहू, ईश्वर साहू, इकाई अध्यक्ष प्रेमलाल साहू (मजदूर नगर सरोरा), संरक्षक राजेंद्र साहू, लखन साहू, संतराम साहू, युगल साहू, परमेश्वर साहू (परिक्षेत्र अध्यक्ष उरला), धन्नूराम साहू (अछोली इकाई अध्यक्ष), राजकुमार साहू (अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, तहसील साहू संघ बीरगांव) सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों साहूजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन समाजिक एकता, सद्भाव और उत्साह के साथ हुआ।

कमलेश साहू

मीडिया प्रभारी, तहसील साहू संघ बीरगांव

Share.
Exit mobile version