रायपुर ग्रामीण के पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी का जन्मदिवस 17 जनवरी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे उत्साह, गरिमा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जनसेवा और स्वच्छता को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन बीरगांव के डेरापारा स्थित मणिकंचन केंद्र में किया गया, जिसने जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में नई पहचान दी।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एमआईसी सदस्य इकराम अहमद ने बताया कि इस अवसर पर डोर-टू-डोर घरों से कचरा संग्रहण कर स्वच्छ शहर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मणिकंचन दीदियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 200 से अधिक स्वच्छता दीदियों को गिफ्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पूर्व विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी के नाम से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सतत परिश्रम, समर्पण और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मणिकंचन उजाला समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता ध्रुव ने कहा कि ऐसे सम्मान समारोह स्वच्छता दीदियों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने भावुक शब्दों में कहा,

“सत्तू भैया हमेशा हमारा सम्मान करते हैं। बाबू जी को हमारी सभी दीदियों की ओर से हृदय से धन्यवाद। इस तरह के कार्यक्रम हमें नई ऊर्जा और और भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।”

इस अवसर पर महापौर नंदलाल देवांगन, स्वास्थ्य प्रभारी ओमप्रकाश साहू, पार्षद पुष्पा आशीष यादव, रानी गोस्वामी, बसंत सेन, डॉ. संतोष साहू, दिलदार, सुशीला मारकंडे, सुषमा वर्मा, मो. फिरोज, जगदीश वर्मा, जानू भार्गव, रोशन यादव, ज्वाला, अफरोज, जावेद, रोहित, साजिद, सोफिया, जिया फारूकी, बहाल खान, राजा बाबू, मो. अनवर, पूजा जांगड़े सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से यह सशक्त संदेश दिया गया कि जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि समाजसेवा, सम्मान और प्रेरणा का अवसर भी हो सकता है। स्वच्छता दीदियों के सम्मान से पूरे क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना और स्वच्छ भारत अभियान को नई मजबूती मिली।

Share.
Exit mobile version