बीरगांवनगर पालिक निगम बीरगांव में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण एवं CSL-2025 (छत्तीसगढ़ स्वच्छ लीग) को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में निगम आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निगम क्षेत्र के सभी सफाई सुपरवाइजर, SLRM इंचार्ज एवं स्वच्छता दीदियाँ शामिल हुईं।

बैठक में आयुक्त महोदय ने सोर्स सेग्रीगेशन, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीला एवं सूखा कचरा पृथक्करण, ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन (SLRM) के सुचारु संचालन और फील्ड स्तर पर कार्य की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक कर्मचारी को जिम्मेदारी एवं समयबद्धता के साथ कार्य करना होगा।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री डी. एल. देवांगन, स्वास्थ्य अधिकारी श्री कमल नारायण जंघेल एवं पीआईयू श्री विकास कुमार जांगड़े भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए तथा स्वच्छता दीदियों और सुपरवाइजरों को फील्ड स्तर पर प्रभावी कार्य प्रणाली के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयुक्त महोदय ने स्पष्ट कहा कि सभी के समन्वित प्रयासों से ही नगर निगम बीरगांव को स्वच्छता सर्वेक्षण एवं CSL-2025 में बेहतर रैंकिंग दिलाई जा सकेगी, इसके लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share.
Exit mobile version