रायपुर की धृति गुप्ता बनीं अमेरिकन आर्मी में लेफ्टिनेंट, प्रदेश को मिला वैश्विक गौरव
रायपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ की धरती ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। राजधानी रायपुर की होनहार बेटी धृति गुप्ता ने वह मुकाम हासिल किया है, जिस पर पूरा प्रदेश गर्व कर रहा है। धृति गुप्ता का चयन अमेरिकन सेना (United States Army) में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है।
धृति गुप्ता छत्तीसगढ़ की पहली छत्तीसगढ़िया बेटी हैं, जिन्हें USA Army में सैन्य अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है। यह उपलब्धि केवल एक व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बेटियों की क्षमता, साहस और वैश्विक पहचान का प्रतीक है।
धृति की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे वर्षों की मेहनत, कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और अडिग संकल्प छिपा है। उनका चयन यह संदेश देता है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां अब सीमाओं से परे जाकर भी नेतृत्व कर रही हैं।
उनकी इस उपलब्धि से प्रदेशभर में खुशी की लहर है। समाज के हर वर्ग, जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों एवं युवाओं ने धृति गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
👉 धृति गुप्ता की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्तंभ बनेगी और बेटियों के सपनों को नई दिशा देगी।
