रायपुरवार्ड क्रमांक 11 सतनामी समाज द्वारा निकाली गई भव्य झांकी एवं शोभा यात्रा का वार्ड क्रमांक 15 स्थित पुराना बस्ती सतनाम चौक पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। मंदिर परिसर के समीप पटाखों की गूंज, पुष्प वर्षा और जयघोष के बीच समाजजनों ने शोभा यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत-वंदन-अभिनंदन किया।

इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में विशेष रूप से टोमन दास बंजारे, अध्यक्ष गुरु घासीदास व्यावसायिक परिसर, डॉ. एस. आर. पात्रे (सचिव), पार्षद वार्ड 15, महेंद्र बंजारे (पूर्व पार्षद प्रतिनिधि), सेवक कौशल जी (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता), भुनेश्वर धृतलहरे (उपाध्यक्ष गुरु घासीदास व्यावसायिक परिसर), छबिलाल मतवारे (सह सचिव), विश्वनाथ सोनवानी (सह सचिव), प्रकाश बोस (वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता), भूषण पात्रे, मनोहर बंजारे, मोहन बंजारे (कोषाध्यक्ष गुरु घासीदास व्यावसायिक परिसर) , मनमोहन बंजारे, खिलावन मतवारे सहित अनेक समाजसेवी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने शोभा यात्रा की भव्यता की सराहना करते हुए समाज की एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना को प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, भक्ति गीतों और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

 

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज को एक सूत्र में बाँधने, युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति और विचारधारा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं। सफल आयोजन पर समाजजनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और भविष्य में और भी व्यापक सामाजिक आयोजनों के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share.
Exit mobile version