धरसीवा: जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुन्तला ढिलेंद्र सेन की भावनात्मक मुलाकात — दो साल पहले कराई गई बेटी की शादी की यादें फिर हुईं ताज़ा

 

धरसीवाजनपद पंचायत धरसीवा की अध्यक्ष शकुन्तला ढिलेंद्र सेन के लिए आज का दिन भावनाओं से भरा हुआ रहा। लगभग दो वर्ष पूर्व जिन बेटी का विवाह उन्होंने सामाजिक दायित्व निभाते हुए कराया था, आज उसी नवविवाहित दंपत्ति से उनकी मुलाकात ने पुराने सुखद पलों को फिर से जीवंत कर दिया।

 

इस मुलाकात में बेटी भूमिका विश्वकर्मा और दामाद गिरेंद्र विश्वकर्मा ने पहुंचकर आशीर्वाद लिया। दोनों को आशीष देते हुए अध्यक्ष सेन ने कहा—

 

“समाज की बेटियाँ ही हमारी असली शक्ति हैं। उनका सुखी और समृद्ध जीवन देखना सबसे बड़ी संतुष्टि है। भगवान इस सुंदर जोड़ी को हमेशा खुश रखे।”

 

अध्यक्ष सेन की भावनात्मक अभिव्यक्ति न केवल प्रेम और अपनापन दर्शाती है, बल्कि यह धरसीवा क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों, परिवारिक मूल्यों और मानवीय रिश्तों की मजबूती को भी उजागर करती है।

 

यह मुलाकात इस बात का प्रतीक है कि जनपद पंचायत अध्यक्ष न सिर्फ प्रशासनिक जिम्मेदारियाँ निभा रही हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई भी हैं।

Share.
Exit mobile version