बलौदाबाजार, 2 नवंबर 2025 (रविवार):

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज, जिला बलौदा बाजार की नई जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन नैनदास स्मृति परिसर बलौदा बाजार में संपन्न हुआ। इस निर्वाचन प्रक्रिया में प्रदेश कार्यालय से श्री दिनेश बंजारे को निर्वाचन अधिकारी तथा यादराम हिरवानी को सह निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। वहीं सत्येंद्र खूंटे को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई थी।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरे, डॉ. दिनेश लाल जांगड़े, महासचिव श्री मोहन बंजारे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.आर. बंजारे, कार्यकारिणी सदस्य गणेश बघेल सहित जिले के सभी विकासखंडों के अध्यक्ष व पदाधिकारी गणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

निर्वाचन प्रक्रिया में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सचिव पद हेतु नामांकन अधिक संख्या में प्राप्त हुए थे, किंतु संगठन में एकता बनाए रखने के उद्देश्य से सभी ने आम सहमति से नाम वापसी कर ली। इसके परिणामस्वरूप सभी पदों पर निर्विरोध मनोयन संपन्न हुआ।

 

निर्वाचित पदाधिकारी इस प्रकार हैं —

 

अध्यक्ष: दीपक कुमार घृतलहरे

 

उपाध्यक्ष: श्रीमती माहेश्वरी कुर्रे, डॉ. सुरेंद्र दीप, जगन्नाथ महिलांगे एवं बी.एल. दिव्याकर

 

सचिव: सुशील बंजारे

 

सह सचिव: सुरेश कोसले

 

कोषाध्यक्ष: लेखराम गनाहरे

 

मीडिया प्रभारी: सहदेव जोशी

 

प्रवक्ता: महेंद्र टंडन

 

 

विकासखंडवार पदाधिकारी:

कसडोल, सिमगा, पलारी, लवण, भाटापारा और बलौदा बाजार विकासखंड से —

रेमन आनंत, श्रीमती उमा आनंत (अध्यक्षगण), चंद्रशेखर संडे, टेकराम मिरी, देवेंद्र पात्रे, नरेंद्र डहरिया, संरक्षक राजमहल पी.के. घृतलहरे एवं कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष गौरी देवी, लता सोनवानी, सचिव चिरंजीवी मनहर, प्रवक्ता विनोद कुमार, जिला कोषाध्यक्ष पांडे जी रविशंकर, भागचंद कोसले, घनश्याम बारले, पुष्पा बंजारे, राजेंद्र निराला एवं मोहन पुरेना आदि उपस्थित रहे।

 

समाज के सभी प्रमुख गण, अधिकारी एवं कर्मचारी वर्ग की सहभागिता से यह निर्वाचन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अध्यक्ष सहित समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के सदस्यों एवं उपस्थित जनों ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Share.
Exit mobile version