बीरगांव (रायपुर)।
अधर्म पर धर्म की जीत और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी (दशहरा) इस वर्ष भी बीरगांव में भव्य रूप से मनाया जाएगा। बीरगांव दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री बेदराम साहू ने बताया कि इस बार भी 2 अक्टूबर 2025 को आडवानी स्कूल मैदान, बीरगांव पर दशहरा उत्सव ऐतिहासिक और आकर्षक आतिशबाजी के साथ मनाया जाएगा।
पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे इस आयोजन को देखने के लिए हर साल लगभग 20 हजार से अधिक लोग परिवार सहित पहुंचते हैं। इस वर्ष भी नगरवासी भव्य रावण दहन, आकाशीय आतिशबाजी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
🔥 क्या होगा खास?
दोपहर 2 बजे से जसगीत, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ।
श्रीराम लीला का मंचन।
आंध्रप्रदेश से आए कलाकारों द्वारा आकाशीय आतिशबाजी, सांप-नेवला की लड़ाई, जलप्रपात और हैरतअंगेज़ आतिशबाजी का मनमोहक प्रदर्शन।
विशालकाय रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश।
🌟 विशेष अतिथि
इस भव्य दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे –
श्री मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण
श्रीमती अंबिका यदु, पूर्व महापौर
श्री ओमप्रकाश साहू, नेता प्रतिपक्ष
श्री भागीरथी यादव, मंडल अध्यक्ष
नगर के सम्मानित पार्षदगण, समाजसेवी, वरिष्ठ नागरिक और जनप्रतिनिधि।
🙏 आयोजन के संरक्षक एवं मार्गदर्शक
डा. ओमप्रकाश देवांगन (प्रथम नगर पालिकाध्यक्ष बीरगांव), एवज देवांगन, भीखम देवांगन, वकील साहब आदर्श देवांगन, डा. वेदप्रकाश देवांगन (NKD हास्पिटल बीरगांव), अशोक मौर्य (मां शारदा क्रेन सर्विस), नानक चन्द साहू, डोमेश देवांगन, विजय सरकार, संजू वर्मा (युवा नेता), जितेन्द्र यादव, भागवत साहू, भाई रकशेल, कैलाश उईके, रजत साहू, नन्हू दीवान, विपिन चौबे, मिलन घृतलहरे, पार्षद अश्वनी चान्दरे सहित अनेक प्रतिष्ठित लोग।
—
✨ बीरगांव दशहरा उत्सव समिति नगरवासियों से अपील करती है कि अपने परिवार और बच्चों के साथ इस ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का हिस्सा बनें और धर्म, संस्कृति और परंपरा का गौरवपूर्ण अनुभव करें।
📌 निवेदक: श्री बेदराम साहू
(पार्षद एवं अध्यक्ष, बीरगांव दशहरा उत्सव समिति)
