नया रायपुर में जेसीबी से फूल बरसाकर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का भव्य स्वागत

 

आरंग/नवा रायपुर/रायपुर।

कैबिनेट मंत्री बनने के बाद प्रथम बार नवा रायपुर सेक्टर-27 मिनी मार्केट स्थित बालक दास चौक आगमन पर गुरु खुशवंत साहेब का ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। नवा रायपुर सरपंच संघ, अटल नगर भाजपा मंडल एवं किसान संघ के प्रमुखों के संयुक्त नेतृत्व में गाजे-बाजे, आतिशबाजी और जेसीबी मशीन से फूल बरसाकर मंत्रीजी का अभिनंदन किया गया। साथ ही मैमोंटू एवं गजमाला भेंट कर उनका सम्मान भी किया गया।

 

कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया।

 

मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब का उद्बोधन

 

अपने संबोधन में मंत्री साहेब ने कहा—

 

> “प्रदेश की जनता ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे मैं जीवनभर निभाने का प्रयास करूंगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित राज्य बनाने की दिशा में मैं पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा। नवा रायपुर मेरा कर्मभूमि रहा है, यहाँ के विकास कार्यों को गति देना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। जनता और कार्यकर्ताओं का यह स्नेह मेरे लिए ऊर्जा का काम करेगा।”

 

 

 

सरपंच संघ का अभिवादन

 

नवा रायपुर सरपंच संघ के अध्यक्ष हेमकुमार मारकंडे ने इस अवसर पर कहा—

 

> “गुरु खुशवंत साहेब का नवा रायपुर में पहला आगमन हमारे लिए गौरव की बात है। एक सामान्य कार्यकर्ता से कैबिनेट मंत्री तक का उनका सफर प्रेरणादायी है। गांव और किसानों की समस्याओं को नजदीक से समझने वाले हमारे नेता अब प्रदेश स्तर पर जनहित के फैसले लेंगे, यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि मंत्री बनने के बाद भी वे क्षेत्र की जनता के बीच रहकर विकास की गति को और तेज करेंगे।”

 

 

 

भव्य आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

 

इस स्वागत समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सरपंच संघ के पदाधिकारी एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। नारेबाजी और उत्साह के बीच पूरा माहौल जनसैलाब में तब्दील हो गया।

 

Share.
Exit mobile version