*मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब*

 

आरंग/कोरबा।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कोरबा में आयोजित मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवन्त साहेब विशेष रूप से शामिल हुए।

 

बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री साहेब ने कहा कि आदिवासी समाज हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रहरी है, और राज्य सरकार उनके शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस और दूरगामी कदम उठा रही है।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं की सफलता का मूल्यांकन केवल कागजों और रिपोर्टों से नहीं, बल्कि आदिवासी परिवारों की जीवनशैली में वास्तविक सकारात्मक बदलाव से किया जाएगा।

 

मंत्री साहेब ने कहा कि –

 

खेती, लघु वनोपज, हस्तशिल्प और वन आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

 

विकास केवल सड़कों और इमारतों से नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने वाले लाभ से परिभाषित होगा।

 

योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायतों और ग्राम सभाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

 

उन्होंने आश्वासन दिया कि आदिवासी समाज के अधिकार, संस्कृति और सम्मान की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पारदर्शी व्यवस्था के तहत विकास की किरण हर जंगल, पहाड़ी और बस्ती तक पहुँचाई जाएगी।

 

अंत में मंत्री साहेब ने विश्वास जताया कि मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण आदिवासी समाज के समग्र उत्थान और स्वावलंबन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Share.
Exit mobile version