📰 राज्यपाल को पत्र लिखकर नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाई संवैधानिक सवाल

 

अनुच्छेद 164 (1 क) का हवाला देकर अतिरिक्त मंत्री को हटाने की मांग

 

रायपुर, 22 अगस्त 2025।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्यपाल को पत्र लिखकर संविधान के प्रावधानों के उल्लंघन पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या संवैधानिक सीमा से अधिक हो गई है, इसलिए तुरंत कार्रवाई की जाए और एक मंत्री को पद से हटाया जाए।

 

डॉ. महंत ने पत्र में स्पष्ट किया कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 164 (1 क) के तहत किसी भी राज्य में मंत्रिपरिषद की कुल संख्या (मुख्यमंत्री सहित) उस राज्य की विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या के 15 प्रतिशत से अधिक नहीं हो सकती।

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सदस्य हैं, जिनका 15 प्रतिशत 13.50 होता है। इसका अर्थ है कि मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की संख्या 13 से अधिक नहीं हो सकती। लेकिन 20 अगस्त 2025 को हुए शपथ ग्रहण के बाद मंत्रिपरिषद की संख्या बढ़कर 14 हो गई है, जो संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन है।

 

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की है कि –

 

> “संविधान की भावना का सम्मान करते हुए एक मंत्री को पद से हटाया जाए और अनुच्छेद 164 (1 क) का पालन सुनिश्चित किया जाए।”

 

 

 

इस संदर्भ में उन्होंने राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप कर संवैधानिक व्यवस्था को बहाल करने का आग्रह किया।

 

 

 

📌 संपर्क

मीडिया विभाग

मान. डॉ. चरणदास महंत

नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़

विधानसभा

मो. 8770885969

Share.
Exit mobile version