भूपेश बघेल के बेटे को बचाने उतरी कांग्रेस – पर अपने 5 विवादित फैसलों पर क्यों खामोश?

“चोरी भी… सीनाजोरी भी!” – जनता के 5 सवाल कांग्रेस से

रायपुर।
भूपेश बघेल के बेटे के मामले को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है और सड़क पर उतर रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या कांग्रेस को पहले अपने शासनकाल के उन फैसलों का जवाब नहीं देना चाहिए, जो आज विवादों में हैं?

जनता के 5 तीखे सवाल कांग्रेस से:

1. क्या 16 अक्टूबर 2019 को कांग्रेस सरकार ने जनसुनवाई नहीं कराई थी?

2. क्या 31 मार्च 2021 को गारे पेलमा सेक्टर-2 के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति की सिफारिश कांग्रेस सरकार ने नहीं की थी?

3. क्या 19 अप्रैल 2022 को फॉरेस्ट क्लीयरेंस (स्टेज-1) की स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने नहीं दी थी?

4. क्या 23 जनवरी 2023 को फॉरेस्ट क्लीयरेंस (स्टेज-2) की सिफारिश कांग्रेस सरकार ने नहीं की थी?

5. क्या महाराष्ट्र में MAHAGENCO द्वारा अडानी ग्रुप को एमडीओ बनाने के समय कांग्रेस समर्थित सरकार वहां नहीं थी?

चोरी और सीनाजोरी का आरोप

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कांग्रेस ने पहले फैसले खुद लिए और अब उन्हीं पर विरोध कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर #चोरी_और_सीनाजोरी और #CongressAndCorruption ट्रेंड कर रहे हैं।

Share.
Exit mobile version