🔷 ब्लॉक कांग्रेस खरोरा द्वारा “किसान – जवान – संविधान सभा” की तैयारी हेतु रणनीतिक बैठक संपन्न! 🔷
खरोरा।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी 7 जुलाई सोमवार को राजधानी रायपुर में आयोजित “किसान – जवान – संविधान महासभा” की भव्य तैयारी हेतु PWD रेस्ट हाउस, खरोरा में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा विशेष बैठक आयोजित की गई। इस महासभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
बैठक में खरोरा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, किसान, और युवा शामिल हुए। सभी ने आगामी कार्यक्रम में अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। रायपुर में आयोजित महासभा में खरोरा से विशाल जनसमूह को शामिल करने की रणनीति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
🔹 विधानसभा प्रभारी श्री अमित शर्मा बंटी (PCC मनोनीत)
🔹 जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री उद्योराम वर्मा
🔹 पूर्व सांसद श्रीमती छाया वर्मा
🔹 पूर्व विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा
🔹 ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष श्री भावेश बघेल
🔹 ब्लॉक अध्यक्ष श्री सौरभ मिश्रा
🔹 साथ ही कांग्रेस के अनेक सक्रिय कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि जिनमें प्रमुख रूप से
देवव्रत नायक, अश्विनी वर्मा, अभिषेक वर्मा, मुकेश भारद्वाज, प्रकाश सगरवंशी, शशांक शेखर चंद्राकर, जितेंद्र चंद्राकर, प्रदीप मडरिया, धनेश राम वर्मा, श्यामलाल बघेल, भगबली ध्रुव, मुकेश ठाकुर, राजू गायकवाड़, प्रह्लाद यादव, शेखर देवांगन, शंकर रात्रे, रामस्नेही वर्मा आदि शामिल थे।
नगर पंचायत खरोरा के पार्षदगण – सुरेन्द्र गिलहरे, बबलू भाटिया, जुबेर अली, संत नवरंगे, नीलेश चंद्रवंशी – ने भी अपनी उपस्थिति से बैठक को सक्रियता प्रदान की।
कार्यक्रम के समन्वयक श्री रोहित वर्मा की कुशल संचालन में बैठक ने सामूहिक ऊर्जा और उत्साह के साथ आगामी महासभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।
📌 कांग्रेस जनों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आम नागरिक, किसान, युवा एवं कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक महासभा में भाग लें और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा में अपनी सहभागिता निभाएं।
