🌳 जागेश्वर भट्ट बने संघ के अध्यक्ष, 71 मतों से हासिल की शानदार जीत

 

रायपुर | विशेष संवाददाता

नवा रायपुर स्थित प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय एवं अरण्य भवन में कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद हेतु चुनाव संपन्न हुआ। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत हुए इस चुनाव में कुल 223 मतदाताओं में से 212 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

 

अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिनमें से जागेश्वर भट्ट को सर्वाधिक 123 मत प्राप्त हुए और वे 71 मतों के अंतर से विजयी घोषित किए गए। अन्य प्रत्याशियों में निशा यादव को 52, प्रवीण कुमार सिंह को 20 और अनीश कुटारे को 16 मत मिले।

 

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। निर्वाचन मंडल में रीना मैथ्यूज, आनंद रविन्द्र, ननकेश्वर, हेमंत देशलहर एवं राकेश पटेल ने भूमिका निभाई। निर्वाचन मंडल ने सभी मतदाताओं का सहयोग एवं शांति बनाए रखने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

विजयी उम्मीदवार जागेश्वर भट्ट को बधाई देते हुए कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि श्री भट्ट संघ की जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाते हुए कर्मचारी हित में कार्य करेंगे। वहीं नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक संतोष वर्मा ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त बनाने और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देने की बात कही।

 

📌 यह चुनाव न केवल नेतृत्व परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि एक सकारात्मक संगठनात्मक भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

 

 

 

📰  अधिक अपडेट के लिए [SatyakeAnjor.com] को सर्च करे।

Share.
Exit mobile version