हिंदुस्तान ने हमेशा विश्व शांति, भाईचारे और सद्भाव का प्रतिनिधित्व किया है।

 

हम जहां महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलते हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भगत सिंह की राह भी अपनाना जानते हैं।

 

इतिहास गवाह है… जब-जब किसी ने हमारे आत्मसम्मान और स्वाभिमान को ललकारा है, हमने उसे मुंहतोड़ जवाब दिया है।

 

जब इस मिट्टी की रक्षा के लिए अपने खून का एक-एक कतरा कुर्बान करने का जज्बा लिए हमारे जवान हुंकार भरते हैं, तो दुश्मन का कलेजा सिहर उठता है।

 

एक बार फिर हमें ललकारा गया है, हमारी सहनशीलता और धैर्य की परीक्षा ली गई है। दहशतगर्दों ने हमारे निर्दोष लोगों की बेरहमी से जान ले ली, उन्हें इसकी कीमत चुकानी ही पड़ेगी।

 

अब ये आर-पार की लड़ाई है।

 

कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में अपने देश की सेना के साथ खड़ा है। हम हमारे शूरवीरों के समर्थन में आज पूरे देश में ‘जय हिंद यात्रा’ निकाल रहे हैं।

 

ये हिंदुस्तान के वो जांबाज हैं, जिन्होंने हर मौके पर दुश्मन को धूल चटाई है, उन्हें मिट्टी में मिलाया है। अगर ये ठान लें तो आतंक को पनाह देने वाला पाकिस्तान नेस्तनाबूद हो जाएगा।

 

हमें अपने जवानों पर गर्व है।

 

भारत माता की जय 🇮🇳

Share.
Exit mobile version