धरसीवां/गिरौद। ग्राम पंचायत गिरौद स्थित हाई स्कूल परिसर में छात्राओं की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए बालिका शौचालय निर्माण का भूमि पूजन 22 अगस्त 2026 को किया गया। करीब 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस शौचालय निर्माण से स्कूल की छात्राओं को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के लिए जिला खनिज न्यास (DMF) निधि से 2 लाख रुपये तथा विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन से 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। भूमि पूजन के बाद अब निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
शासन की ओर से स्कूलों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में शौचालय निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस निर्माण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। योजना के क्रियान्वयन पर रायपुर कलेक्टर श्री गौरव सिंह की विशेष निगरानी भी बताई गई है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद प्रतिनिधि श्री खिलेंद्र वर्मा, सरपंच श्रीमती मधु जयकिरण वर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री हरिशंकर वर्मा, पंच श्रीमती भोजकुमारी धीवर, सुनील वर्मा, अंकुर वर्मा, विवेक निषाद, कमलेश वर्मा, किशोर वर्मा, सचिव संतोष धीवर ,पंच मंजू सिन्हा,हर्षिता वर्मा,धन्नू वर्मा,मुरली वर्मा रोजगार सहायिका हेमलता नायक एवं प्राचार्य श्री जीवन लाल मिर्चे सहित स्कूल की छात्राएं उपस्थित रहीं।
बालिका शौचालय निर्माण की स्वीकृति और भूमि पूजन की जानकारी से स्कूल की छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्राओं ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा होने से उन्हें स्कूल में बेहतर स्वच्छता एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
खबर: सत्य के अंजोर न्यूज
