नई दिल्लीNEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ा कदम उठाते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों, बिचौलियों और कोचिंग नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की भूमिका का उल्लेख किया गया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहे है।

CBI की जांच के अनुसार, परीक्षा प्रश्नपत्र के लीक होने के पीछे सुनियोजित साजिश रची गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि प्रश्नपत्र तैयार करने और उसके अनुवाद से जुड़े कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध रही, जिससे परीक्षा की गोपनीयता भंग हुई। एजेंसी ने इस पूरे नेटवर्क की विस्तृत जांच के बाद अदालत में चार्जशीट पेश की है।

 

इस मामले ने देशभर में छात्रों और अभिभावकों के बीच भारी नाराजगी पैदा की थी। विरोध प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार ने सार्वजनिक परीक्षाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं।

 

अब मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में आगे बढ़ेगी। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। CBI का कहना है कि जांच के दौरान मिले सभी साक्ष्यों को चार्जशीट के साथ अदालत में प्रस्तुत किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी पूरक चार्जशीट दाखिल की जा सकती है।

Share.
Exit mobile version