इस सम्मेलन का आयोजन सतनामी कल्याण समिति ओडिशा (SKSO) के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश, जिला एवं ग्राम कमेटी के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

सम्मेलन में समाज के वर्तमान एवं भविष्य की कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। आयोजन के दौरान SKSO के बैनर तले युवा गोष्ठी, महिला गोष्ठी, छात्र गोष्ठी तथा अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य ओडिशा सतनामी समाज को एक स्वतंत्र पहचान दिलाने तथा समाज को संगठित और सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के जाने-माने संगठक, साधु-संत एवं राजमहंत गणों के शामिल होने की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

धन्यवाद, जय सतनाम 🙏

Share.
Exit mobile version