बिरगांव। रावा भाठा | सतनाम चौक स्थित आकाश किराना स्टोर्स एंड जनरल स्टोर्स पर एक्सपायरी दही बेचने का मामला सामने आया है। उपभोक्ता द्वारा खरीदे गए दही पैकेट की जांच करने पर उस पर अंकित Use By Date 08-05-2026 पाई गई, जबकि कथित रूप से एक्सपायरी के बाद भी उसे दुकान में बिक्री के लिए रखा गया था।

ग्राहक ने जब इस संबंध में दुकानदार को जानकारी दी, तो समाधान करने के बजाय बहस करने का आरोप लगाया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

दही पैकेट पर स्पष्ट रूप से एक्सपायरी तारीख अंकित होने के बावजूद बिक्री होना खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की नियमित जांच नहीं होने से इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

उपभोक्ताओं ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर कार्रवाई नहीं हुई तो लोगों का भरोसा बाजार व्यवस्था और उपभोक्ता संरक्षण प्रणाली से उठ सकता है।

Share.
Exit mobile version