नौउवा तालाब क्षेत्र में चला बुलडोजर, अवैध कब्जाधारियों को चेतावनी
बीरगांव। नगर पालिक निगम बीरगांव ने शहर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज वार्ड क्रमांक 01, उरला स्थित नौउवा तालाब क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की। तालाब परिसर में कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की सूचना मिलते ही निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आया और मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया गया।
👉 यह कार्रवाई निगम आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के स्पष्ट निर्देशों पर की गई।
👉 निगम की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
⚠️ निगम का सख्त संदेश:
शहर के सार्वजनिक स्थलों—खासकर तालाबों और शासकीय जमीनों—पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब लगातार अभियान चलाया जाएगा और कठोर कार्यवाही की जाएगी।
💬 निगम प्रशासन ने साफ कहा है कि
“अतिक्रमण मुक्त शहर हमारा लक्ष्य है, और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”
📌 “सत्य के अंजोर न्यूज” के लिए विशेष रिपोर्ट
