रायपुर। रावाभाठा वार्ड क्रमांक 15 में वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से वार्ड अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव सहित नई कार्यकारिणी का चयन किया गया। यह कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बीरगांव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री योगेंद्र सोलंकी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ उरला के पार्षद प्रतिनिधि आशीष यादव जी एवं वार्ड 15 के पार्षद डॉ. एस.आर. पात्रे जी , अजय मतवारे जी (मंडल उपाध्यक्ष) भी कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही टोमन दास बंजारे जी (संपादक – सत्य के अंजोर न्यूज) एवं अध्यक्ष गुरु घासीदास व्यावसायिक परिसर रावाभाठा की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर वार्ड की नई टीम का सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिसमें

वार्ड अध्यक्षश्री भुनेश्वर धृतलहरे

उपाध्यक्षश्री प्रकाश बोस

कोषाध्यक्ष श्री मोहन बंजारे

सचिवश्री कमलेश लहरी

सहसचिवश्री बलराम साहू

को जिम्मेदारी सौंपी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई टीम वार्ड के विकास, सामाजिक कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने भी वार्ड के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

Share.
Exit mobile version