रायपुरप्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बैनर तले 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर में भव्य महिला दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज की महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा तैयारी बैठक आहूत कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि समारोह के दौरान आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विविध मनोरंजक खेल एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजन में शहर एवं प्रदेश के गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला सोनवानी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंजू बरमाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती निशा ओग्रे, द्रौपदी जोशी, श्रीमती रजनी डांडे, अनिता गुरुपंच एवं श्रीमती शकुंतला डांडे उपस्थित रहीं। सभी पदाधिकारियों ने समाज के जिला इकाइयों से अपील की कि वे भी अपने-अपने जिलों में महिला दिवस का आयोजन कर समाज की प्रतिभाशाली एवं समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित करें।

समाज की ओर से कहा गया कि महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के संकल्प को दोहराने का भी दिन है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

Share.
Exit mobile version