स्वच्छता दीदियों ने किया श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

बीरगांवनगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त श्री युगल किशोर उर्वशा के मार्गदर्शन में उरला स्थित SLRM (ठोस एवं तरल संसाधन प्रबंधन) सेंटर में गीले कचरे से खाद निर्माण का कार्य लगातार किया जा रहा है। इस दौरान स्वच्छता दीदियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन को लेकर निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गीले कचरे का वैज्ञानिक विधि से प्रसंस्करण कर उसे उपयोगी जैविक खाद में परिवर्तित किया जा रहा है। इस पहल से जहां कचरे की मात्रा में कमी आ रही है, वहीं पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को भी मजबूती मिल रही है।

निगम आयुक्त श्री उर्वशा ने इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों के कार्य की  प्रशंसा करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निगम आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता अभियान को और सशक्त करेगा।

इस पहल से स्थानीय नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, और नगर निगम बीरगांव स्वच्छ बीरगांव के लक्ष्य की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

Share.
Exit mobile version