राष्ट्रीय पंथी नर्तक वेदप्रकाश माहेश्वरी व उनकी टीम को भारत सरकार का आमंत्रण

रायपुर।

छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोककला पंथी नृत्य को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिला है। राष्ट्रीय पंथी नर्तक श्री वेदप्रकाश माहेश्वरी एवं उनके साथी कलाकारों को भारत सरकार द्वारा 26 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर श्री वेदप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में उनकी टीम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के समक्ष देश के वीर जवानों को समर्पित भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी।

इस समारोह में यूरोपीय आयोग (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन तथा पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

🎭 पंथी नृत्य से देशभक्ति का संदेश

श्री माहेश्वरी ने कहा कि उनकी टीम पंथी नृत्य एवं गीतों के माध्यम से देश की विविध परिस्थितियों, वीर जवानों के साहस, जोश और बलिदान को दर्शाएगी। साथ ही भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, बाबा गुरु घासीदास जी के विचारों एवं छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला-संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाएगा।

🚆 7 जनवरी को दिल्ली के लिए प्रस्थान

कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु 35 सदस्यीय पंथी दल 7 जनवरी 2026 को रायपुर रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होगा।

यह दल लगातार 22 दिनों तक दिल्ली के कर्तव्य पथ (राजपथ) परेड ग्राउंड में देशभर के 5000 से अधिक कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुति देगा।

🙏 आयोजकों का आभार

इस अवसर पर श्री वेदप्रकाश माहेश्वरी एवं समस्त दल ने दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के डायरेक्टर, अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आमंत्रण हेतु हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

👥 पंथी दल के प्रमुख सदस्य

दल में वेदप्रकाश (अध्यक्ष), सुरेंद्र, गिरधारी, संजय, हेमंत, चंद्रशेखर, योगेश, सूरज, तुषार, रामकुमार, धर्मेंद्र, हितेश, मनमोहन, राहुल, भुनेश्वर, मोना, अमन, समीर, गोकुल, संतोष, डायमंड, लहरिया, चचा सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

🌸 बधाई व शुभकामनाएं

इस उपलब्धि पर ग्राम बहनाकाड़ी के जागृति पंथी दल (1996 स्वर्ण पदक विजेता)

डॉ. सी.एल. रात्रि, हिरेंद्र माहेश्वरी, अशोक देवहरे, मोती, ग्रीतलहरे, बसंत देवहरे,

गुरु घासीदास सम्मान से सम्मानित श्री उत्तम देवहरे,

ग्राम बहनाकाड़ी के सरपंच श्री अशोक बंजारे, युवा नेता राजेंद्र माहेश्वरी,

प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री एल.एल. कोशेल,

युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदीप सारंगी,

श्री बबलू त्रिवेंद्र, रायपुर शहर अध्यक्ष मोहन बंजारे, भानु खूंटे, जिला रायगढ़ अध्यक्ष सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Share.
Exit mobile version