कोरबा। सरेआम कपड़े उतारकर मुख्य मार्ग पर महिला के हंगामा मचाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका सच सामने आ गया है। महिला ने कहा, सोने-चांदी से भरा बैग ऑटो में छूटने के बाद मानसिक रूप से परेशान थी इसलिए उसने यह कदम उठाया था। वहीं ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सही सलामत जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा किया, जिसे महिला को वापस लौटाया गया। बता दें कि गुरुवार को कोरबा शहर के मध्य टीपी नगर मुख्य मार्ग पर एक महिला ऑटो से उतरते ही अपने कपड़े उतारकर सड़क पर पैदल चल रही थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोग हैरान थे। मामला जिला ऑटो संघ के पास पहुंचा। ऑटो संघ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए ऑटो चालक की खोजबीन शुरू की। माना जा रहा था ऑटो चालक से विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया है, पर मामला ऐसा नहीं है। इसकी पुष्टि महिला ने की है।
जानकारी मिली कि एक ऑटो
Share.
Exit mobile version