रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित पंचम दीक्षांत समारोह में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी ने प्रदेश युवा देवांगन समाज के अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण देवांगन को समाजशास्त्र (नशामुक्ति) विषय पर शोध के लिए पीएचडी उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि—
“ज्ञान का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। नशामुक्ति पर मेरा शोध समाज को स्वस्थ भविष्य देने के संकल्प की दिशा में एक कदम है। यह उपाधि मेरी नहीं, समाज सेवा को समर्पित है।”
उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु उनकी नई यात्रा अब और अधिक मजबूत होगी तथा समाज में जागरूकता और सुधार लाने के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।
समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा, कलिंगा विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री राजीव गुप्ता एवं संदीप अरोड़ा जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने डॉ. देवांगन को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. देवांगन द्वारा प्राप्त यह सम्मान न केवल देवांगन समाज बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है।
