रायपुर, 4 नवम्बर 2025 

देश के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का आज रायपुर आगमन हुआ।
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका स्वागत राज्यपाल श्री रमेन डेका और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीयता से किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री किरण सिंह देव सहित अनेक जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
विमानतल परिसर में उपराष्ट्रपति के स्वागत को लेकर प्रशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

राज्य आगमन के दौरान उपराष्ट्रपति श्री राधाकृष्णन विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।

Share.
Exit mobile version