श्री रामकुमार साहू (रावा भाठा) पुनः बने अध्यक्ष, क्षेत्र में हर्ष की लहर
धरसीवा तहसील के अंतर्गत आने वाले रावाभाठा, उरकुरा, साकरा, धनेली, निमोरा, बहेसर, चिखली, सोनडरा परिक्षेत्र में सामाजिक संगठन ने एकमत से श्री रामकुमार साहू को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके पुनः चयन से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।
इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं में जयराम साहू, भास्कर साहू, संजय, योगराज, घनश्याम साहू, काशी, बलदेव, नागेश, तारकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। वहीं, रावाभाठा साहू समाज अध्यक्ष तिलक साहू भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले श्री रामकुमार साहू को अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी ने ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा उनसे समाज की उन्नति और संगठन की मजबूती की अपेक्षा व्यक्त की।
