🌟 रावा भाठा सतनामी समाज ने गुरु खुशवंत साहेब को दी बधाई 🌟

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ शासन में गुरु खुशवंत साहेब जी को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। समाज के लोग इसे ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण मान रहे हैं।

👉 रावा भाठा सतनामी समाज ने सामूहिक रूप से बधाई और शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से टोमन दास बंजारे (अध्यक्ष, गुरु घासीदास व्यावसायिक परिसर), डी.पी. रात्रे (सामाजिक कार्यकर्ता), सत्यनारायण बंदे(सामाजिक कार्यकर्ता), भुवन बारले (बीरगांव मंडल कार्यकारिणी सदस्य) और भूपेंद्र सोनवानी (भाजपा कार्यकर्ता) उपस्थित रहे।

 

✨ साथ ही मीडिया से छत्तीसगढ़ वंदनीय अख़बार के संपादक श्री जागेश्वर प्रसाद नारंग तथा ब्यूरो चीफ़ श्री दुर्गेश वर्मा भी मौजूद रहे।

 

समाजजनों ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब जी का मंत्री पद पर पहुँचना न सिर्फ सतनामी समाज बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

 

🌹✨ रावा भाठा सतनामी समाज ने आशा जताई है कि उनके मार्गदर्शन में समाज और प्रदेश नई दिशा पाएगा। ✨🌹

 

Share.
Exit mobile version